मृतक किसान की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री निशा की शादी हो गई है। छोटी पुत्री गुड्डन और पुत्र विक्की हैं। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। इंस्पेक्टर छपरौली बच्चन सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों को तलाश करने में पुलिस जुट गई है ।
एक अन्य घटना कूडी गांव की है। यहां 60 वर्षीय जयवीर पुत्र फेरू रविवार सवेरे करीब पांच बजे अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसको गोली मार दी जो उसके पैर में लगी। किसान ने 108 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल किसान को छपरौली सीएचसी पर ले कर गई। सीएससी पर सर्जन उपलब्ध न होने के कारण घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/