फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटा एक लाख कैश, गोली मारकर हुए फरार, कर्मचारी गंभीर

Sat, 21 Sep 2019 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में घायल फाइनेंस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे डाला। लोनी की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर गोली मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बनी है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

आगरा के नंगला मुलपुरा निवासी मनीष पुत्र दीवान सिंह लोनी की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। उसने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह बाइक पर सवार होकर फखरपुर गांव में स्वयं सहायता समूह केंद्र से एक लाख रुपये की नगदी लेकर लोनी लौट रहा था। जब वह फखरपुर मार्ग पर रेलवे अंडरपास के समीप पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। बदमाशों ने उससे एक लाख रुपये की नगदी लूट ली।

विज्ञापन

विरोध करने पर छाती में गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घायल मनीष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटनास्थल पर लोगों की भी भीड़ लग गई। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, थानाध्यक्ष अजय शर्मा फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की दो टीमें लगी गई हैं। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल के आसपास गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस सुरक्षा की खुल गई कलई
फखरपुर मार्ग पर दिन दहाड़े लूट की वारदात ने पुलिस सुरक्षा की कलई खोल दी। बदमाश घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। इस मार्ग पर दोपहर में आवागमन कम हो जाता है। जिस कारण सुनसान रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात नहीं रहती। यदि इस मार्ग पर डायल 100 पुलिस को तैनात किया जाता तो घटना नहीं होती।
विज्ञापन

पिकअप चालक से 80 हजार रुपये लूटने का आरोप
खेकड़ा में ही बोलेरो पिकअप चालक ने मुबारिकपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा 80 हजार रुपये की नगदी लूटने की तहरीर पुलिस को दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला गाड़ी को साइड देने को लेकर कहासुनी का है लूट का नहीं है। जांच जारी है।

शहर का निवासी प्रयास गांवों में परचून के सामान की सप्लाई करता है। शुक्रवार को उसने पिकअप गाड़ी मे परचून का सामान लदवाकर क्षेत्र के ग्राम रटौल में दुकानों पर सप्लाई करने के लिए भिजवाया। सामान सप्लाई करने के बाद खेकड़ा निवासी उसकी गाड़ी का चालक अमित दुकानदारों से करीब 80 हजार रुपये की नगदी लेकर रटौल से खेकड़ा लौट रहा था। वह खेकड़ा के पास मुबारिकपुर मार्ग तिराहे पर पहुंचा।

आरोप है कि तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी को रुकवा लिया। बदमाशों ने चालक अमित से नगदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर मुबारिकपुर गांव की ओर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने गाड़ी मालिक के साथ खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि मामला लूट का नहीं है। मार्ग पर साइड न देने को लेकर बाईक सवार युवकों से गाडी चालक की कहासुनी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें