मेरठ जिले में पॉश कॉलोनी ऋषिनगर में शनिवार को हथियारबंद बदमाशों ने सुभारती मेडिकल कॉलेज के कैंटीन संचालक के घर डकैती को अंजाम दे डाला। घर के नौकर और बदमाशों ने कैंटीन संचालक अनिल मित्तल के बेटे केशव (16) का अपहरण होना बताकर एक करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की सनसनीखेज योजना बनाई थी। केशव को घर की चौथी मंजिल पर बंधक बनाने में बदमाश कामयाब भी हो गए। लेकिन केशव के चचेरे भाई शिवम के दिमाग के आगे मात खा गए -
विज्ञापन
2 of 7
बदमाशों को पकड़ने छत पर चढ़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शिवम मोबाइल एप के सहारे केशव को ढूंढता हुआ घर की छत तक पहुंच गया, जहां उसका बदमाश से आमना-सामना हो गया। शिवम ने बदमाश से कहा कि भैया को छोड़ दे, जिस पर बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि आगे मत बढ़ना वरना केशव की गर्दन काट दूंगा। शिवम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद को दौड़े तो बदमाश पड़ोस की छत पर जा कूदा। जिसे भीड़ ने दबोचकर धुन डाला।
विज्ञापन
3 of 7
घटना की पूछताछ करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल-टैबलेट में लोकेशन एप
दरअसल, केशव ने अपने टैबलेट और शिवम ने अपने मोबाइल को आपस में एक ऐसी एप से जोड़ रखा है, जिससे दोनों चाहें तो एक-दूसरे के मोबाइल या टैबलेट की लोकेशन पा सकते हैं। शनिवार दोपहर करीब 2:35 बजे जब शिवम कैंटीन से घर पहुंचा तो वहां नौकर को बंधक पाकर हैरान रह गया। नौकर ने जब शिवम को बताया कि बदमाश घर में लूटपाट कर केशव भैया को अपहरण कर ले गए तो शिवम ने तुरंत केशव का टैबलेट तलाशा।
4 of 7
आरोपी बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
इस पर नौकर ने बताया कि बदमाश टैबलेट भी ले गए हैं। शिवम ने जब एप के माध्यम से टैब सर्च किया तो उसकी लोकेशन 50-60 मीटर दूर बताई गई। शिवम केशव को आसपास तलाशते हुए घर की चौथी मंजिल तक पहुंच गया। जहां बेहोश पड़े केशव के सिर पर एक बदमाश चाकू लेकर बैठा था। वहीं, शिवम की मानें तो जब वह घर में घुसा तो उसे लगा कि अंदर कुछ लोग मौजूद हैं। माना जा रहा है कि शिवम के पहुंचने से कुछ सेकेंड पहले ही तीनों बदमाश वहां से भागे होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
छत पर ममिला सामान व रस्सी
- फोटो : अमर उजाला
पहले डरा फिर संभला शिवम
केशव को सबसे पहले शिवम ने ही ढूंढा। केशव बेहोशी की हालत में था, जिसको बदमाश ने बंधक बनाया हुआ था। बदमाश के धमकी देने पर शिवम पहले तो डर गया था। लेकिन तुरंत ही संभल गया था। उसने शोर मचा दिया था, जिस पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर पर बदमाश हड़बड़ाहट में पड़ोस की छत पर कूद गया। लेकिन वह मकान बंद था। इस बीच शिवम लोगों की मदद से केशव को संभालकर नीचे ले आया था। उधर, लोगों ने बंद मकान को चारों तरफ से घेर लिया था।
विज्ञापन
6 of 7
पकड़ा गया बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पिता से मांगी फिरौती
बदमाशों ने अपहरण के बाद एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से अनिल मित्तल को कॉल कर एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। अनिल की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो जिसके फोन से कॉल की गई थी उसे दबोच लिया गया।
अध्ययन का छात्र है केशव
पुलिस के अनुसार केशव अध्ययन स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। घर के निचले तल पर किराएदार रहते हैं जबकि ऊपर की मंजिल पर अनिल का परिवार। लेकिन हैरानी की बात है कि इतना सब होने के बावजूद किराएदार को इस घटना का पता नहीं चला।