फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के सर्राफा बाजार में व्यापारी से दिनदहाड़े लूटपाट, नब्बे हजार नकदी व हाथों कड़े लूटे

Tue, 21 May 2019 06:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधी बेलगाम हैं। यहां हाल ही में पेट्रोल पंप पर हुई लूट ने पुलिस प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए थे। वहीं, मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने सदर थानाक्षेत्र में बड़ी लूट को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। वहीं लूट के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


मेरठ शहर सर्राफा बाजार में बाइक सवार गैंग ने व्यापारी श्रवण कुमार से तमंचा दिखाकर दो सोने के कड़े व नब्बे हजार नकद लूट लिए। लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी तमंचा लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।  

पुलिस ने घटना  स्थल पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ की। घटना की जानकारी लगते ही व्यापारी नेता विजय आनंद भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों में इस वारदात से रोष पनप गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। व्यापारियों को कहना है कि क्षेत्र में आए दिन बदमाश बड़ी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं करती। व्यापारियों ने पुलिस ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें