सूचना मिलने पर चिलकाना थाना प्रभारी मनोज चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया, जिसमें दाहिनी बाजू में गोली लगने पर सिपाही हरेंद्र धामा घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें कैराना (शामली) के मोहल्ला झंडापीर निवासी कुरबान पुत्र अली हसन टांग में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, एसडीएम को घेरा
पुलिस ने घायल बदमाश कुरबान और सिपाही हरेंद्र धामा को अस्पताल भेजकर उपचार कराया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि घायल बदमाश कुरबान पर चोरी, लूट और डकैती के विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा झिंझाना और शामली थाने से यह वांछित चल रहा है।
वहीं, आरोपी कुरबान ने मौके से फरार हुए अपने साथी का नाम सोनू बताया है, जो कैराना के मोहल्ला झंडापीर का ही रहने वाला है। पुलिस को मौके से बाइक, तमंचा, तीन कारतूस, मोबाइल फोन और 550 रुपये बरामद हुए हैं।