घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। प़ुलिस के मुताबिक शख्स के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से चार कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही हैं। प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।