मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े दिल्ली रोड पर स्थित एक बैंक में घुसकर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश बैंक से नगदी लूटने में नाकाम रहे तो सुरक्षागार्ड की राइफल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की काफी तलाश की गई लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मेरठ में अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, वहीं बदमाश दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देने से नहीं चूक रहे हैं। शनिवार को शहर में दिनदहाड़े टीपी नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड के मोहकमपुर पंजाब नेशनल बैंक में बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने किया लूट का प्रयास किया।