फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हवालात के सरिये तोड़कर भागा बदमाश पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Wed, 03 Apr 2019 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश और मौके से बरामद हुआ तमंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बड़ौत में हवालात के सरिये तोड़कर भागे आरोपी बदमाश को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं आरोपी के पास से एक  बाइक तमंचा, दो खोखे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


औसिक्का गांव में एक मकान में हथियार बनाने की फैक्ट्री बनाने तक 31 मार्च को पुलिस ने शाबिर पुत्र शब्बीर पिटलोक सरधना मेरठ व तासीम पुत्र इमामूदीन निवासी औसिक्का को गिरफ्तर किया था, जहां से भारी मात्रा में बने व अधबने हथियार व बनाने का सामान मिला था। 31 मार्च को वह हवालात के सरिए तोड़कर फरार हो गया था। 

एएसपी रण विजय सिंह व सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कोतवाल राकेश सिंह को सूचना मिली कि फरार बदमाश औसिक्का गांव में हथियार बनाने की फैक्ट्री की मुकबिर करने वाले व्यक्ति की बिनौली से बाइक से हत्या करने जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने नागेश्वर मंदिर के पास चेंकिग शुरू की तो बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी, जो एसई मौहम्मद उवेश की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। बदमाश फायरिंग करते हुए गुराना की ओर रजवाहे की पटरी के किनारे भागने लगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो पुलिस पर फिर से फायरिंग की। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी और उसे मौके पर पकड़ लिया। उसे सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया। उसके खिलाफ पुलिस मुठभेड व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।

25 हजार का इनाम किया घोषित
कोतवाली के हवालात से भागे शाबिर पुत्र शब्बीर पर गत मंगलवार को ही एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वह औसिक्का में किसकी हत्या करने जा रहा था, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है, वहीं इसी के साथ औसिक्का गांव का ही तासिम को भी 120 बी का मुलजिम बनाया गया, क्योंकि शाबिर के भागने में उसकी मदद की। 

पकड़े गए बदमाश शाबिर पर थाना सरधना मेरठ, बड़ौत व जीपी नगर मेरठ में सात मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज है और वह हथियार बनाने का मास्टर मांइड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें