फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से 25 हजार का इनामी फरार, अधिकारी बेखबर, पत्नी ने कंट्रोल रूम को दी जानकारी

Wed, 08 May 2019 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात बदनसिंह बद्दो को पुलिस अभी सुराग तक नहीं लगा पाई है वहीं एक बार फिर से मेरठ पुलिस की लापरवाही सामने आई है। परतापुर पुलिस की कस्टडी से 25 हजार का इनामी नीरज भारद्वाज फरार हो गया।

विज्ञापन


इसकी जानकारी लगने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सुबह नौ बजे आरोपी की पत्नी प्रिया ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर गायब होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। शाम तक परतापुर पुलिस गुपचुप तरीके से नीरज की तलाश करने में जुटी रही। 

पुलिस के मुताबिक सदर बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत दुर्गा बाड़ी निवासी नीरज भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है। एसएसपी ने नीरज पर 25 हजार का इनाम किया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी थी।

पुलिस सूत्रों की मुताबिक परतापुर पुलिस ने नीरज को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया था। लेकिन वह बाद में लापता हो गया। रात भर तलाश करने के बाद नीरज की पत्नी प्रिया भारद्वाज ने मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर नीरज के लापता होने की सूचना दी। 

सुबह सूचना, दोपहर को मचा हड़कंप 
परतापुर पुलिस की कस्टडी से 25 हजार का इनामी भाग गया, इसको लेकर मंगलवार दोपहर को महकमे में खलबली मची। बताया गया कि पुलिस गुपचुप तरीके से आरोपी को तलाशती रही। शाम को पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी लगी। अधिकारियों ने परतापुर पुलिस से जानकारी ली। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर ने बताया कि लिखापढ़ी में उनके पास से कोई आरोपी नहीं भागा है। 25 हजार के इनामी नीरज की तलाश में पुलिस लगी थी। सटीक सूचना भी मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। 

लापरवाही पर पर्दा डाल रही पुलिस 
इनामी आरोपी के भागने में किसने लापरवाही रही, यह जानने का किसी ने भी प्रयास नहीं किया। पुलिस लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास करने में लगी है। पुलिस गुपचुप तरीके से आरोपी को ढूंढने में लगी रही। पुलिस दूसरे थाना पुलिस को बता देती तो शायद आरोपी नीरज पुलिस को मिल जाता। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। 

परिजनों में गुस्सा 
इस संबंध में नीरज की पत्नी प्रिया और भाई विशाल ने बताया है कि उनका झगड़ा पारिवारिक था। जिसमें नीरज को नामजद आरोपी बनाया। पुलिस ने जांच करे बगैर 25 हजार का इनाम किया। प्रिया ने बताया कि नीरज सोमवार शाम बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से गया था। वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। पुलिस भी कोई सटीक जवाब नहीं दे रही। इसको लेकर वह बहुत डरे हुए हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें