फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को बैज प्रदान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में मंगलवार को रसायन विज्ञान परिषद एवं बूंद फाउंडेशन की ओर से कार्यशाला हुई। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक व विज्ञान अधिष्ठाता प्रो. कल्पना चौधरी ने शुभारंभ किया। बीएससी की छात्राओं को विभिन्न दायित्वों के लिए बैज प्रदान किए गए। मुख्य वक्ता कनाडा से वाटरलू यूनिवर्सिटी से डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने जल प्रबंधन : नवीन उपचारात्मक दृष्टिकोण पर व्याख्यान दिया। बूंद फाउंडेशन के निदेशक रवि कुमार ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। गृहविज्ञान विभाग की बीए व एमए की छात्राओं ने पूर्वा अहिरान आंगनबाड़ी केंद्र में शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं ने कविता-कहानी व खेलकूद के माध्यम से शिक्षा दी। सहायिका सुनीता शर्मा ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताया। इसके अलावा वाणिज्य विभाग में हुए कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने अभिभावकों को छात्राओं की कक्षा में उपस्थिति, पढ़ाई में रुचि, आंतरिक परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रो. सोनिका चौधरी, बिन्नी कांटीवाल, इशिता गोयल, गीतिका कथूरिया, निकिता शर्मा, फाइजा निजाम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें