नेत्र चिकित्साशिविर में मरीजों की जांच करते विशेषज्ञ स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में आयोजित आंखों के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 1280 मरीजों ने आंखों की जांच कर कर नेत्र विशेषज्ञों से दवाइयां ली। प्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मंगलवार को जैन स्थानक में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माला देवी जैन पत्नी नेमचंद जैन दोघट वाले की ओर से निशुल्क किया गया। शिविर में करीब 1280 लोगों ने आंखों की जांच कराई। नेत्र विशेषज्ञों द्वारा 165 मरीज को आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनको एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा बागपत के लिए भेजा गया। कैंप में दवाई एवं चश्मों का निशुल्क वितरण अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन व वर्धमान परिवार की ओर से किया गया। शिविर में प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन का पूर्ण सहयोग रहा।