फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के हाथ से निकला ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो, नेपाल में होने की सूचना

Sat, 16 Nov 2019 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Baddo removed from STF hands
विज्ञापन
मेरठ में सात माह पहले पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो आज तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। जबकि उसकी तलाश में यूपी और दिल्ली पुलिस के अलावा एसटीएफ भी जुटी है। एसटीएफ मेरठ इनामी की तलाश में पुणे पहुंची थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसटीएफ का दावा है कि बद्दो विदेश नहीं जा पाया है। उसके नेपाल में होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन


टीपीनगर के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो को फर्रुखाबाद जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। 28 मार्च 2019 को पेशी पर लाने वाले पुलिसकर्मी बद्दो के झांसे में आ गए और उन्होंने ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मुकुट महल होटल में पार्टी की। इस दौरान बद्दो पुलिस कस्टडी से भाग गया।
विज्ञापन

लापरवाही में छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बद्दो को फरार कराने में शामिल अन्य 14 लोगों पर केस दर्ज हुआ। फरार बद्दो पर ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद भी सात माह से उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस और एसटीएफ की जांच में आया कि बद्दो भागने के बाद मेरठ में एक स्कूल संचालक के घर पहुंचा। वहां गाड़ी बदलकर दिल्ली आया। दिल्ली में अपने फ्लैट से ही बद्दो फरार हुआ।

बद्दो की तलाश में मेरठ पुलिस सात माह से हवा में तीर चला रही है। एसटीएफ मेरठ यूनिट को पता चला कि बद्दो बवासीर का इलाज कराने के लिए पुणे के एक अस्पताल में है। इसके बाद एसटीएफ ने पुणे में डेरा डाला, लेकिन बद्दो का कोई सुराग नहीं लगा।

एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि जांच में साफ हो गया कि बद्दो देश में ही कहीं छिपा है। भागने के बाद लुक आउट नोटिस जारी कराया गया था। उसके पासपोर्ट की भी जांच कराई गई थी। ऐसे में एसटीएफ यह मान रही है कि वह नेपाल भी जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें