फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केला वितरण के साथ स्कूल चलो रैली निकाली

विज्ञापन
सरधना। प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद के बच्चों ने ​शिक्षा जागरूकता रैली निकाली। विभाग
विज्ञापन
सरधना। प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में सोमवार को मेन्यू के अनुसार बच्चों को केला वितरित किया गया। साथ ही विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। रैली के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया और अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। रैली में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाध्यापक जाकिर मलिक ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत समय-समय पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें