एसएसपी ऑफिस पर बृहस्पतिवार दोपहर को एक महिला कांस्टेबल छुट्टी न मिलने पर फूट-फूटकर रोई। अपने छोटे बच्चे को लेकर कांस्टेबल मीना चौधरी दोपहर को एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि पहले महिला इंस्पेक्टर ने उसे एसएसपी से नहीं मिलने दिया, उसके बाद जब उसने अपनी समस्या बताई तो एसएसपी ऑफिस से निकल गए और हेड क्लर्क को छुट्टी के लिए कहकर चले गए। उसके बाद हेड क्लर्क ने महिला कांस्टेबल से प्रमाणपत्र मांग लिया।
पीड़िता का आरोप है कि 15 फरवरी को मैं बिजनौर में चुनाव ड्यूटी करके आई हूं जबकि किसी भी महिला कांस्टेबल की ड्यूटी दूसरे जिलो में नहीं लगाई गई थी। वह पुलिस लाइन में तैनात है। पुलिस लाइन के आर आई सत्यप्रकाश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे स्पोर्ट्स में मेडल नहीं ड्यूटी चाहिए।