दादरी में 100 मीटर दौड़ में बाबू निकल गया सबसे आगे
दौराला। दादरी गांव में रविवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम विकास संगठन के युवा एवं समाजसेवी अंकित मोतला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना समय देना चाहिए। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बाबू व द्वितीय स्थान गुड्डू ने प्राप्त किया। लंबी कूद में अक्षय प्रथम, द्वितीय सागर व तृतीय अमित व नीरज रहे। ऊंची कूद में प्रथम अक्षय, द्वितीय अमृतांशु मोतला व तृतीय सुधांशु मोतला रहे। डिस्कस थ्रो में उत्तम ने प्रथम, वरुण ने द्वितीय व अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रथम स्थान पर उत्तम, द्वितीय पर रोहित और तृतीय स्थान पर विनीत मोतला रहे। सभी विजेताओं को ट्रैक सूट, शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रधान, राजपाल, सुखबीर, महाराज सिंह, विजयपाल, साधु रामपाल, अवनीश फौजी, मनोज, महीपाल, भरत, आकाश, आवेश, अंकुर, अमरीश, सोहित, अंशुल, कपिल आदि रहे।