भावनपुर थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बने नदी के पुल के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक फीट नीचे तक सड़क धंस चुकी है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और जिला अधिकारी कार्यालय तक जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नदी के पुल से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। वहीं आसपास के दर्जनों गांव के लोगों के लिए भी मेरठ शहर जाने का मात्र वही रास्ता है। उधर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह का कहना है कि हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी।