फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने थामी शहर की रफ्तार, यात्री रहे परेशान 

Sat, 28 Jul 2018 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश ने शुक्रवार को शहर की रफ्तार थाम दी। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर को एक तरफ स्कूल की छुट्टी और दूसरी तरफ बारिश से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बच्चे भी स्कूल से घर तक भीगते पहुंचे। मोदीपुरम में भी एनएच-58 पर घंटो तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। बीच में भारी बारिश हुई तो सड़कों पर जलभराव हो गया। शाम तक रुक रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते दिन भर हाईवे पर वाहनों का आवागमन धीमा रहा। दोपहर में बारिश तेज हो गई। वहीं स्कूलों की छुट्टी हो गई। जिसके चलते मोदीपुरम चेक पोस्ट के पास हाईवे पर जाम लगने से आधा घंटे तक वाहन थमे रहे। बारिश भी तेज थी और जाम में भी लगा हुआ था। जाम के चलते दुपहिया वाहन चालक और पैदल जा रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मोदीपुरम चौकी प्रभारी उपेंद्र मलिक बारिश में ही वहां जमा रहे। करीब पौन घंटे में जाकर मार्ग पूर्ण रुप से संचालित हो सका। 
शहर में भी यातायात व्यवस्था बेपटरी दिखी। मवाना रोड पर रक्षापुरम के सामने सड़क पर जलभराव से पैदल और दो पहिया वाहन चालकों को निकलना मुश्किल रहा। बारिश बंद होते ही कचहरी पुल पर भी जाम की स्थिति बन गई। बच्चा पार्क, बेगमपुल और हापुड़ अड्डा पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। शाम को दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, रेलवे रोड चौराहा पर भी जाम की स्थिति रही। शाम को बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास एक जेसीबी सड़क किनारे फंस गई। जिससे बाईपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे तक बिजली बंबा बाईपास पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम रहा व्यस्त, दौड़ती रही पुलिस
मेरठ। बारिश में शुक्रवार को कंट्रोल रूम में सबसे ज्यादा जलभराव और मकान और दीवार गिरने की सूचनाएं दर्ज हुईं। दिनभर यूपी 100 की गाड़ियां दौड़ती रहीं। अकेले लिसाड़ीगेट क्षेत्र से ही 36 सूचनाएं शाम तक दर्ज हुईं।
बृहस्पतिवार रात्रि 12 बजे से शुक्रवार शाम तक कंट्रोल रूम में 192 सूचनाएं दर्ज हुई। सूचनाएं बारिश के दौरान लिसाड़ीगेट में मकान गिरने, दीवार गिरने, बिजली बंबा बाईपास पर जाम, पेट्रोल पंप की दीवार गिरने की रहीं। जबकि अधिकांश सूचनाएं ऐसी थीं जहां अलग-अलग कालोनियों में पानी भरने पर लोग मौके पर पुलिस को बुलाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें