कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र और संस्कृत विभाग ने बृहस्पतिवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। छात्रा शिवानी, खुशी और रिचा ने आपातकाल के बारे में राजनीतिक व संविधानिक तरीके से अपने विचार रखे। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता पुंडीर व संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना प्रिया ने प्रतियोगिता का संचालन किया। कार्यक्रम में मंतशा, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. कृति अग्रवाल, डॉ. सीमा सैनी, डॉ. नीतू गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। संवाद