फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU : बीएड कॉलेजों का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में शनिवार को कार्यपरिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान हाल ही में हुई वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को पास कर दिया गया है। इसमें कैंपस में सरदार बल्लभ भाई पटेल और राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा लगने और माइक्रोबायोलॉजी एमएमबी विभाग में बन रही 5 करोड़ रुपए की लागत की बिल्डिंग पर मुहर लगा दी गई है। बैठक में कई नर्सिंग कॉलेजों द्वारा एमसीआई की मान्यता नहीं होने के बावजूद एडमिशन देने पर जांच समिति बना दी गई है। वहीं यूनिवर्सिटी के सहायक लेखाकार को दंड देते हुए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को चौधरी चरण सिंह विद्यालय कैंपस के समिति कक्ष प्रशासनिक में कार्य परिषद की आपात बैठक हुई। बैठक में बीएड कॉलेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया गया। बताया कि विवि से 3 सदस्य टीम कॉलेजों में जाकर शिक्षकों का मौके पर सत्यापन करेगी। बैठक में 11 शोध छात्रों को शोध उपाधि देने का निर्णय भी लिया गया।
कॉल सेटर होगा अपग्रेड
छात्रों की समस्या के त्वरित निवारण के लिए निर्णय लिया गया कि रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक ऑफिस से पहले बने कॉल सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा। छात्रों की समस्या को कर्मचारी नोट करेंगे। इसके अलावा शिक्षक श्री पुरस्कार मिलने पर पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह का दो साल का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शिकायत पर ससपेंड किये गए सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत मनोरम जीत कोे गठित समिति के आदेशानुसार स्थाई रूप से दो साल की वेतन वृद्धि रोकने का दंड देते हुए बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बैठक में कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तनेजा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर वाई विमला, वित्त अधिकारी सुशील गुप्ता, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार, परीक्षा निय़ंत्रक डॉक्टर अश्वनी कुमार, कार्य परिषद सदस्य डॉ. दर्शल लाल अरोड़ा, डॉ. अरूण कुमार सिंह, प्रो. नवीन चंद्र लोहानी, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. वीरपाल, डॉ. ईश्वर सिंह, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. रविंद्र कुमार, डॉ. चमन लाल, डॉ. सीमा जैन व डॉ. रेखा तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें