कनक सिंह से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे चौधरी चरण सिंह
1929 में चौधरी महाशय कनक सिंह को सरधना तहसील का सचिव मनोनीत किया गया। उस दौरान मेरठ व वर्तमान में गाजियाबाद जिले में कांग्रेस का सम्मेलन था। वहां पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी मौजूद थे। कनक सिंह के विचारों से प्रभावित होकर चौधरी चरण सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan: ज्योतिषाचार्य बोले-दूर करें कन्फ्यूजन,11 अगस्त को ही मनाएं रक्षा बंधन, ये है उत्तम मुहूर्त
रोचक किस्सा
संजीव कुमार उर्फ योगी के अनुसार, उनके दादा बताया करते थे कि एक बार पंडित जवाहर लाल नेहरू व महात्मा गांधी ने मेरठ के काली पलटन मंदिर में सभा के आयोजन के लिए पत्र भेजा। इस सभा की जानकारी अंग्रेजों को लगी तो दौराला में सड़क किनारे स्थित एक बाग पर सभा रखी गई। काफी लोग सभा देखने पहुंचे। इसी बीच पता चला कि किसी ने अंग्रेजों को मुखबिरी कर दी है। इस पर वह आनन-फानन वहां से निकल गए और दौराला के काला महादेव मंदिर में नेहरू व महात्मा गांधी के साथ छोटी सी सभा की। इसके बाद सरधना, करनाल में भी सभा करते हुए शामली चले गए।