किसान, महिला सुरक्षा और रोजगार पर भी फोकस
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाएगी। प्रदेश में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।
सभा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की मौत का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का दावा किया।