फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला छात्रवृत्ति की बदौलत आयुष ने पाई सफलता, जिले के टॉप टेन में बनाई जगह, अब लेफ्टिनेंट बनने की चाहत

Sat, 27 Jun 2020 09:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- आयुष राणा ने हाईस्कूल की जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाया
- एनडीए में लेफ्टिनेंट बनना चाहता है होनहार आयुष
विज्ञापन
अपने नाना व नानी के साथ छात्र आयुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मिलने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की बदौलत खतौली मुजफ्फरनगर  के छात्र आयुष राणा ने सफलता हासिल की है। उसने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में 10 वां स्थान पाया है। आयुष का सपना इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट बनना है। परिजनों ने अमर उजाला का आभार जताया है।

विज्ञापन


खतौली के गांव लाडपुर निवासी छात्र आयुष काफी दिनों से भंगेला निवासी अपने नाना बलबीर सिंह के पास रह कर पढ़ाई कर रहा है। मां ममता एक प्राईवेट कंपनी में जॉब करती हैं। नाना किसान हैं। आयुष ने दो बार अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रति वर्ष होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: टॉपर रिया और अनुराग ने ऐसे भरी ऊंची उड़ान, पढ़िए कामयाबी के पीछे की पूरी कहानी

उसने वर्ष 2018 और 2019 में लगातार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में 30-30 हजार रुपये छात्रवृत्ति में पाए है। आयुष खतौली के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉॅलेज में हाईस्कूल का छात्र है। शनिवार को घोषित परीक्षाफल में उसने जिले की टॉप टेन सूची में 10 वां स्थान हासिल किया। उसने 88.50 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन


बेटे की इस सफलता पर मां ममता, नाना बलबीर सिंह और नानी सरला देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है। वो कहते है कि अमर उजाला की बदौलत ही आयुष की पढ़ाई हो सकी है। वह अमर उजाला का शुक्रगुजार है। उसने रोजाना पांच घंटे पढ़ाई की। उसका सपना इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें