फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आयुर्वेद दिवस पर दिखा परंपरा और आधुनिकता का संगम

विज्ञापन
सरधना। महावीर विश्वविद्यालय पोहल्ली के आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में समाप
विज्ञापन
सरधना। महावीर विश्वविद्यालय पोहल्ली के आयुर्वेद विभाग द्वारा 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम शृंखला का समापन शनिवार को संगोष्ठी के साथ हुआ। मुख्य वक्ता प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. चंद्रचूड मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आयुर्वेद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का संगम विषय पर बोलते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को यदि आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ा जाए तो आयुर्वेदिक चिकित्सा में क्रांति आ सकती है। यह न केवल निदान की प्रक्रिया को तीव्र और सटीक बनाएगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद की पहुंच को भी व्यापक बनाएगा। उन्होंने छात्रों को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
महावीर विश्वविद्यालय की वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। आयुर्वेद विभाग द्वारा जनजागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य परामर्श शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधों की जानकारी, छात्रों के लिए कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें