फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आया से कराई डिलीवरी, नवजात की मौत, शव लेकर भटकती रही नानी, सीएमओ से की शिकायत

Wed, 09 Sep 2020 10:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अल जौहर अस्पताल में महिला की डिलीवरी आया से करवाने का मामला सामने आया है। डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। प्रसूता को अस्पताल से ले जाने लगे तो 20 हजार रुपये मांगे। बिना पैसे दिए अस्पताल से जाने से रोक दिया गया। पति ने सीएमओ से शिकायत की तब जाकर महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली।
विज्ञापन


खरखौदा के गांव पीपली खेड़ा निवासी मुबारिक ने बताया कि उसने गर्भवती पत्नी को थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के अल जौहर अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि उसकी पत्नी की डिलीवरी एक आया से करवा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

मामला जब बिगड़ गया और नवजात की मौत हो गई तो अस्पताल प्रशासन ने मृत नवजात को उसकी नानी की गोद में डाल दिया। जब प्रसूता को अस्पताल से घर ले जाने लगे तो उनसे 20 हजार रुपये की मांग की गई। न देने पर उसे जाने से रोक दिया।

इलाज में लापरवाही की शिकायत की तो चिकित्सकों और स्टाफ ने अभद्रता की। वह सास (नवजात की नानी) के साथ कमिश्नरी पहुंचा और सीएमओ से शिकायत की। नानी की गोद में मृत नवजात था और वह लगातार रोए जा रही थीं।

अल जौहर अस्पताल के संचालक नौशाद अली का कहना है कि महिला की डिलीवरी डॉ. शाहीन मालिक ने की है। पेट में ही बच्चे की हालत गंभीर थी। वेंटिलेटर न होने के कारण मंगलवार को नवजात को हायर सेंटर रेफर किया था।

पीड़ित परिवार के साथ जो डॉक्टर था, वह जिला पंचायत चुनाव के कारण मुझसे रंजिश रखता है। इसी कारण इस चिकित्सक ने ड्रामा कराया है। केवल डिलीवरी का छह हजार रुपये बिल लिया था। सब आरोप निराधार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें