फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिमहेन्स अस्पताल को आवास विकास ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद ने मंगल पांडे नगर स्थित मिमहेन्स अस्पताल को अनाधिकृत निर्माण पर नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले 28 अगस्त को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया था। अब मामले में आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना की ओर से जनसुनवाई के तहत शिकायत की गई। इसमें अधिशासी अभियंता की ओर से बताया कि मंगल पांडे नगर सेक्टर-1 में भूखंड संख्या 281 व 283 में अवैध निर्माण की शिकायत संबंधित जनसुवाई के तहत नोटिस जारी किया गया। शासन स्तर पर ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट (टीओडी) नीति पर मंथन का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया गया है। लोकेश खुराना ने आरटीआई में पूछा था कि मंगल पांडे नगर योजना संख्या एक में व्यावसायिक भूखंड संख्या 281 परमानंद शर्मा के पक्ष में आवंटित किया गया है, जिसका क्षेत्रफल 129.20 वर्ग मीटर है। विक्रय के बाद भूखंड का नामांतरण अरुण शर्मा के पक्ष में किया गया। वहीं भूखंड संख्या 283 सुंदरलाल सिंहल के पक्ष में आवंटित हुआ। लोकेश खुराना ने मामले आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में शिकायत की और कहा कि दोनों भूखंडों को अनाधिकृत विलय करके निर्माण कराए गए। अस्पताल में 50 से अधिक कबूतरखाना नुमा कमरों का निर्माण किया गया है और सेटबैक भी नहीं छोड़े गए हैं। अधिशासी अभियंता तरुण कुमार बनर्जी की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि जो निर्माण किया गया है, वह 20 साल पुराना है। एक महीने का वादी की ओर से समय मांगा गया है। वहीं शासन स्तर पर टीओडी नीति पर निर्णय लिया जा रहा है। इसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें