फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ की संपत्तियां नीलाम करेगा आवास विकास, पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की ओर से विभिन्न योजनाओं में 13 करोड़ की संपत्तियां नीलाम की जाएंगी। इसके लिए मंगलवार से पंजीकरण एवं टोकन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह 21 अगस्त तक चलेगी। संपत्तियों की ई-नीलामी 22 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मंगल पांडे नगर, माधवपुरम, जागृति विहार एक्सटेंशन, जागृति विहार, शास्त्रीनगर आदि योजनाओं में आवासीय एवं अनावासीय संपत्तियां हैं। संपत्तियों के लिए ई-नीलामी 22 अगस्त को होगी। इनके लिए पंजीकरण व टोकन धनराशि के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं, जो 21 अगस्त तक चलेंगे। वहीं ई-नीलामी में एकल बोली प्राप्त होने पर नए आवेदक 25 अगस्त से 13 सितंबर तक पंजीकरण व टोकन धनराशि जमा कर सकते हैं। इनके लिए ई-नीलामी 15 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें