मेरठ। उप्र आवास एवं विकास परिषद की ओर से अपनी विभिन्न योजनाओं की संपत्तियों की ई-नीलामी की जा रही है। इनमें आवासीय, शैक्षणिक एवं अन्य अनावासीय संपत्तियां शामिल हैं। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार से 29 जून तक पंजीकरण और टोकन धनराशि जमा की जा सकती है। जागृति विहार, मंगलपांडे नगर, जागृति विहार एक्सटेंशन, माधवपुरम, शास्त्रीनगर समेत विभिन्न योजनाओं की संपत्तियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 जून को ई-नीलामी होगी। इसमें एक ही बोली आने पर दो से 21 जुलाई तक पंजीकरण व टोकन धनराशि जमा की जा सकेगी ओर 22 जुलाई को ई-नीलामी कराई जाएगी। परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर ई-नीलामी की पूरी जानकारी ली जा सकती है। ब्यूरो