केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छावनी स्थित केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान का बुधवार को समापन किया गया। अभियान के दौरान संस्थान परिसर और शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को बैनर प्रदर्शनी, स्वच्छता शपथ और स्वच्छता दौड़ से की गई। साथ ही एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसमें स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों की पहचान, सफाई कार्य, स्कूलों में बच्चों के लिए कविता, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं, सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा शिविर आयोजित किए गए। छावनी क्षेत्र स्थित हनुमान चौक और शहर में अन्य स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित धार्मिक स्थलों की सफाई का विशेष अभियान चलाया। सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मोहंती ने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध मानव के स्वास्थ्य से जुड़ा है। कार्यक्रम में डॉ. नरेश प्रसाद, श्याम सुंदर आदि समेत सभी रहे।