मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण और कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में चल रहे शिविर के तीसरे दिन महिला स्वास्थ्य और बाल स्वास्थ्य के लिए समर्पित रहा। छात्राओं ने प्रथम सत्र में पोस्टर और स्लोगन बनाकर बस्ती वासियों को प्रेरित किया। डॉक्टर एरन ने महिला स्वास्थ्य और बाल स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण की आवश्यकता पर बल दिया। छात्राओं ने रैली निकालकर बस्ती वासियों को महिला और बाल स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने भी विचार रखे। संवाद