मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शारीरिक फिटनेस पर परिचर्चा, वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। साथ ही साइकिल रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस के बारे में जानकारी दी। कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा। प्रधानाचार्य ने मेजर ध्यानचंद सद्भावना सहभागिता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद