फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कार्य स्थल पर महिला यौन उत्पीड़न को जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में कार्यस्थल पर पॉश अधिनियम 2013 पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आंतरिक समिति की अध्यक्ष डॉ. शकुन सिंह ने किया। उन्होंने यौन उत्पीड़न की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और पॉश अधिनियम के महत्व को समझाया। डॉ. सिंह ने बताया कि इस कानून का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ कार्य संस्कृति का निर्माण करना भी है। आंतरिक समिति की सदस्य डॉ. अनुपम रानी ने बताया कि यदि किसी महिला कर्मचारी के साथ कार्यस्थल पर कोई अप्रिय घटना होती है तो वह बिना किसी भय के समिति से संपर्क कर सकती है। समिति द्वारा की जाने वाली जांच प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम में कॉलेज की आंतरिक समिति के सदस्य डॉ तनवीर बानो, डॉ मिथुन घोष तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ रचना चौधरी, डॉ अरुणा वर्मा, समस्त सीनियर व जूनियर रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें