फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाल श्रम और ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूक किया

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज के एन एस एस शिविर में छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर चल रहा है। इसके पांचवें दिन बाल श्रम और ब्रेस्ट कैंसर पर कार्यक्रम हुए। प्राचार्य डॉक्टर शक्ति साहनी और कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने इसका नेतृत्व किया। प्रथम सत्र में छात्राओं ने बाल श्रम के विरोध में पोस्टर व स्लोगन बनाए। उन्होंने बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने तथा बाल श्रमिक न बनाने का संदेश दिया। प्राचार्य ने बाल श्रम को राष्ट्रीय अपराध बताया और शिक्षा को मूल अधिकार कहा। द्वितीय सत्र में ब्रेस्ट कैंसर पर प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई। डॉक्टर शुद्धि कंबोज ने कैंसर के कारण, निवारण व सतर्कता पर विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को तेजी से फैल रहे ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया। अनुराग दुबलिश और नीता दुबलिश ने कार्यशाला में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें