फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका द्वारा जन जागृति सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका द्वारा जन जागृति सप्ताह के अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वच्छ भारत मिशन टीम ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उत्पन्न कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले डस्टबिन में सूखा कचरा, लाल डस्टबिन में सेनेटरी वेस्ट व काले डस्टबिन में विशेष देखभाल वाले अपशिष्ट डालने के लिए जागरूक किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और चेयरपर्सन सबीला बेगम ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी कूड़ा पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के कम प्रयोग और घर से ही कचरा पृथक्करण की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें