फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा की देखभाल के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
मोदीपुरम- आरएन इंटरनेशनल स्कूल में त्वचा की देखभाल के लिए कार्यशाला में विद्या​​र्थियों को दी ग
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक कंपनी के तत्वावधान में त्वचा देखभाल के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा सात से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मुंहासों के कारण, किशोरावस्था के प्रभाव, उचित त्वचा देखभाल विधि के विषय में जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को हार्मोन संबंधी परिवर्तन, खानपान की आदत, गलत जीवनशैली किस प्रकार त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के अध्यक्ष राजेश मित्तल ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में बच्चों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ त्वचा की देखभाल भी आवश्यक है। विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से उपहार प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें