फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में अंगदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में जिला प्राधिकरण के सहयोग से अंगदान और शवदान पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मृत्यु के बाद अंगदान और नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश रमेश कुशवाह ने कहा अंगदान एक सामाजिक दायित्व है। कानूनी तौर पर इसकी पूरी व्यवस्था है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा अंगदान महादान है। शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ. संजीव कुमार और डॉ. अलका गुप्ता ने शवदान के लिए प्रेरित किया और इससे जुड़ी अफवाहों को दूर किया। इस मौके पर डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. प्रियंका गौसाई, डॉ. प्रियांक गर्ग स्टाफ सदस्य मीनाक्षी और मोनिका गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें