फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को स्वच्छ बनाने के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करते छात्र। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा। गंगा स्वच्छता मिशन के तहत बुधवार को जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में कॉलेज स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में गंगा स्वच्छता मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। यह कॉलेज से शुरू होकर कल्याणपुर गांव में घूमकर वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न गई। छात्र-छात्राओं ने नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्रों द्वारा ग्रामीणों को जल प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने इसका महत्व भी बताया। इसी विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भी विचार रखे। प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने बताया कि गंगा पवित्र नदी है। यह बदतर होती जा रही है। इसमें दूषित जल प्रवाह किया जा रहा है। जिससे नदी का अस्तित्व लगभग समाप्ति की ओर है। जल प्रदूषण होने से नदी अंतिम सांसें गिन रही है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने छात्रों से कहा कि पवित्र और स्वच्छ बनाने के लिए दोनों किनारों पर पेड़ लगाकर प्रदूषण कम करने का बीड़ा उठाना चाहिए और गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए धरातल पर कार्य करना होगा। छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि नदी को स्वच्छ बनाने के लिए उसके किनारे बसे गांवों में शौच से प्रदूषित न हों। प्रधानाचार्य ने कहा हमें जगह-जगह रैलियां और गोष्ठी करके लोगों को जागरूक करना होगा। इसके बाद ही पवित्र गंगा स्वच्छ हो पाएगी। संगोष्ठी का संचालन रविन्द्र नाथ यादव ने किया। इस दौरान पायल, खुशी, रिया, श्रद्धा, यशी, सुशील कुमार, हेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें