गांव थिरौट में शिक्षा जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SARDANA
रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया
सरूरपुर। ब्लॉक रोहटा क्षेत्र के बाल मित्र ग्राम नांरगपुर, कल्याणपुर और थिरोट में स्कूल अध्यापकों के साथ कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन ने स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया। गांव थिरौट में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के स्वयं सेवकों ने लोगों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ डॉ. जयभगवान सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं, नांरगपुर मे प्रधानाध्यापक राधे श्याम ने सभी को शिक्षा के मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। अध्यापकों और सत्यार्थी परिवार के सदस्यों ने घर जाकर बाल मित्र ग्राम में एक स्कूल चलो अभियान की अलख जगाई। कार्यक्रम में नांरगपुर से सहायक अध्यापक सतपाल सिंह, संगीता, पवन, फिदा त्यागी, कार्यकर्ता शाहनवाज, राहुल, जाकिर हुसैन, शेरखान, बाल पंचायत प्रधान शिवम, उखलीना, मनीष व शिवानी आदि मौजूद रहे।