सरधना नगर में पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया।
- फोटो : SARDANA
सरधना। सरधना नगर में बुधवार को पालिका के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर में विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में सड़क और नालियों की सफाई की गई। कीटनाशक दवाई का छिड़कीं गईं। पालिका की टीम ने बूढ़ा बाबू, गांधीनगर, तहसील रोड, रामलीला मैदान, अशोक की लाट, पाण्डुशिला रोड आदि स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। मुख्य मार्ग, गलियों, नालियों की सफाई की गई। संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया। दूषित पानी एकत्रित न होने दें और कूड़ा डस्टबिन में ही डाले। पालिका ईओ व चेयरपर्सन के द्वारा बैठक बुलाई हैं। जिसमें नगर पालिका सभासद व नगर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया हैं।
रोहटा ब्लॉक सभागार में संचारी रोग गोष्ठी का शुभारंभ करते अधिकारी।- फोटो : SARDANA