मोदीपुरम। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को दादा-दादी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोऑर्डिनेटर वंशिका चौधरी, प्रधानाचार्य अमित कोहली ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कक्षा नर्सरी से दो तक के बच्चों ने अपने दादा-दादी, नाना-नानी के सम्मान में नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों ने उनके साथ विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया और पुरस्कार जीते। प्रधानाचार्य ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के जीवन की जड़ों को मजबूत करते हैं। इस दौरान सोनम शर्मा, शिवानी, सलोनी, ख्याति, वीना शर्मा, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद