फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं आने तक बचाव ही उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद का कहना है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक बचाव ही उपाय है। उन्होंने बुधवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और एनआईसी में बनाए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मृत्यु दर में कमी लाने, मरीजों के परिजनों को स्वास्थ्य रिपोर्ट बताने और होम आइसोलेशन वालों की निगरानी की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी से की जा रही मॉनीटरिंग भी देखी। कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों द्वारा की जा रही वर्चुअल कंसल्टेशन को भी देखा। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए। कोविड समेत सभी वार्डों की नियमित सफाई कराएं। मृत्यु दर में कमी लाएं। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग कांट्रेक्ट ट्रेसिंग ठीक प्रकार से करें। होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के बराबर संपर्क में रहें। यदि उनमें लक्षण परिलक्षित होते हैं तो उनको तत्काल अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराएं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की निगरानी निरंतर की जाए। फीडबैक भी लिया जाए। डाटा को कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी के बालाजी ने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत संविदाकर्मियों के वेतन का भुगतान त्योहार से पूर्व करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 614 मरीज होम आइसोलेशन हैं। आमजन कोविड संबंधी सामान्य शिकायत एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नंबर 0121-2664016, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायत के लिए 0121-2668470 पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत 9454458044 पर संपर्क करें। ई मेल आईडी dmmee@nic.in पर भी शिकायत अथवा सुझाव भेज सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 51 कोरोना मरीज भर्ती हैं। यहां दवा भी उपलब्ध हैं। 15 नवंबर या इससे पूर्व प्लाज्मा थैरेपी शुरू करने का प्रयास जारी है। इस दौरान सीडीओ ईशा दुहन, अपर जिलाधिकारी वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. अशोक तालियान, डॉ. धीरज बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें