फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में अवंतिका और खुशी रहीं प्रथम

Fri, 19 Sep 2025 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में 19 टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को साहित्य शाश्वत ज्ञान या अप्रासंगिक अवशेष विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयाेजित की गई। अंग्रेजी माध्यम में प्रथम स्थान पर मेरठ कॉलेज से अवंतिका और खुशी रहीं। हिंदी माध्यम में प्रथम स्थान पर आरजीपीजी कॉलेज से रिमझिम और खुशी ने प्राप्त किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में भागीदारी से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता हैं। प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विवि, मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज, सुभारती यूनिवर्सिटी, शहीद मंगल पांडे राजकीय पीजी कॉलेज, दीवान इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, विद्या यूनिवर्सिटी, इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज, एनएएस कॉलेज, आरजीपीजी कॉलेज से 19 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आरसी सिंह और डॉ. मुनेश कुमार ने हिंदी माध्यम व प्रो. जैरिकोवा और डॉ. ऋचा राणा ने अंग्रेजी माध्यम के प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकित किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि यह मंच छात्र-छात्राओं की वक्तव्य शैली को निखारने का माध्यम है। 0 कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. उषा साहनी रहीं। मंच संचालन डॉ. आशीष पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. भारती दीक्षित, प्रो. सुधा रानी सिंह, प्रो. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. गजेंद्र सिंह तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें