फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवधेश का शानदार शतक, रिसरक्टेड इलेवन जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसआरडी स्पोर्ट्स एरेना मोदीपुरम के क्रिकेट मैदान में रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और डायनामिक क्रिकेटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रिसरक्टेड इलेवन ने डायनामिक क्रिकेटर्स को 42 रनों से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रिसरक्टेड इलेवन ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 284 रन बनाए। इसमें अवधेश ने 101 और देवेंद्र 71, अक्की ने 50 रनों का ताबड़तोड बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायनामिक क्रिकेटर्स की टीम 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 242 रन ही बना सकी। इसमे शानदार गेंदबाजी करते हुए हरेंद्र ने तीन, अभिषेक और सोनू दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं प्लेयर ऑफ द मैच अवधेश शर्मा (रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें