फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला गेट पर कांवड़ियों से भरा ऑटो पलटा, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- मटौर के पास हुए हादसे में पिता पुत्र घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान दौराला गेट के सामने हाईवे पर सुबह कांवड़ियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला में भर्ती कराया।
पानीपत निवासी ऑटो चालक लोकेश हरिद्वार से दिल्ली की ओर कांवड़ियों को लेकर जा रहा था। ऑटो में द्वारका निवासी कुणाल, कालकाजी गोविंदपुरी निवासी सौरभ सवार थे। जैसे ही ऑटो दौराला गेट के सामने कांवड़ सेवा शिविर के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ऑटो चालक संतुलन नहीं बना सका और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक लोकेश के माथे और हाथ में चोट लगी, जबकि कांवड़िया सौरभ के भी माथे व हाथ में चोट आई। वहीं कुणाल के पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी दौराला भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायल कांवड़ियों को तत्काल उपचार के लिए भेज दिया गया था। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

इसके, अलावा मटौर गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियां दिल्ली के शाहदरा निवासी अमरजीत और उसका पांच वर्षीय बेटा शिव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। चिकित्सक ने घायल शिव की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें