फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

Sat, 02 Mar 2019 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Auto Driver - फोटो : Youtube/ANI
विज्ञापन
मेरठ-हापुड़ रोड पर 44वीं वाहिनी पीएसी के पास शुक्रवार रात को ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने पहले उसके सिर में सटाकर गोली मारी उसके बाद सीने में दूसरी गोली मारी। देररात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी कि पीएसी के समीप कांशीराम कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी और एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  

पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक लिसाड़ी गेट के इस्लामनगर, फतेहउल्लापुर का रहने वाला दीन मोहम्मद पुत्र अब्दुल रज्जाक है। वह ऑटो चालक था। दीन मोहम्मद की हत्या का पता चलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने ऑटो चालक के बेटे नदीम से पूछताछ की। एसपी देहात का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।

एक सप्ताह पहले धमकाया था उमर
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि जब ऑटो चालक दीन मोहम्मद के बेटे नदीम से जानकारी ली गई तो पहले तो युवक चुप्पी साधे रहा। बाद में बेटे ने बताया कि उनके घर पर उमर नाम के युवक  का आना जाना था। 
विज्ञापन

उमर लगातार परिवार से जुड़ी एक महिला से बातचीत करता था। इसी बात पर ऑटो चालक ने उमर को धमका दिया था। रात में पुलिस ने उमर के घर पर भी दबिश दी। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। हत्या करने वाला नजदीकी भी बताया गया है।

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें