फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में भूड़बराल स्थित रजवाहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ऑटो चालक रोहित (26) निवासी शिवपुरम को टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर घायल रोहित को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी रोहित शिवपुरम में रहता है और दिल्ली रोड पर ऑटो चलाता है। शुक्रवार रात रोहित भाई अमित के साथ मोहिउद्दीनपुर में अपने दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में गया था। दोनों भाई अलग-अलग बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भूड़बराल रजवाहे के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्प्लेंडर बाइक में टक्कर मार दी। भाई अमित ने बताया कि रोहित की शादी छह वर्ष पूर्व शिवानी से हुई थी उसकी तीन वर्ष की बेटी दिव्यांशी है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें