सपा विधायक शाहिद मंजूर और धारा 307 के गवाह का ऑडियो वायरल
मेरठ। धारा 307 के मुकदमे में गवाह और सपा विधायक शाहिद मंजूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मंजूर गवाही से पहले गवाह को अपने पास बुलाने की बात कर रहे हैं। इस मामले में दूसरे पक्ष ने एसएसपी ऑफिस पर गवाह से लेनदेन की बात करने की शिकायत की है।
पुलिस ने बताया 2016 में किठौर के राधना गांव में पूर्व प्रधान उमर अली का दूसरे पक्ष के साथ विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ धारा 307 (जानलेवा हमला) में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। गांव का ही साकिब पूर्व प्रधान के खिलाफ गवाही देने के लिए सपा विधायक उसको गवाही से पहले अपने पास बुला रहे हैं। शिकायत पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि शिकायत आई है। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। ब्यूरो