फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर कॉलेज में 40 पेड़ों की नीलामी, व्यापारियों ने लगाया मिलीभगत आरोप

विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पेड़ों की नीलामी में शामिल नहीं करने पर विरोध करते लकड़ी व्यापा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 40 पेड़ों की नीलामी के दौरान बृहस्पतिवार को हंगामा हुआ। बोली लगाने पहुंचे लकड़ी व्यापारियों ने कॉलेज प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापारियों का कहना था कि नीलामी का विज्ञापन बड़े समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं किया गया। इससे अधिक लोगों को जानकारी नहीं मिली और प्रतिस्पर्धा नहीं बढ़ी। विरोध के बाद व्यापारी बिना बोली लगाए लौट गए। इसके बाद वन विभाग की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, 40 पेड़ों की नीलामी 6.17 लाख रुपये में हुई। कॉलेज परिसर में छात्रों और भवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर यह नीलामी कराई गई। परिसर में 38 यूकेलिप्टस और दो कांजी के पेड़ थे। यह नीलामी पहले 20 सितंबर को प्रस्तावित थी, पर किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

नीलामी में शामिल होने परीक्षितगढ़, बहसूमा और मुजफ्फरनगर से राकेश कुमार शर्मा, सरफराज, मोहम्मद कामिल और नफीस जैसे व्यापारी पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें सिक्योरिटी राशि जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर बताई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि छोटे समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित हुआ। इस कारण उन्हें नीलामी की सूचना और नियम शर्तों की जानकारी नहीं मिली। उन्होंने परिचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई। 40 पेड़ों की नीलामी 6.17 लाख रुपये में संपन्न हुई है। नीलामी के लिए विज्ञापन पूर्व में ही प्रकाशित कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें