फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अतुल प्रधान ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को समस्याओं की दी जानकारी

Wed, 28 Aug 2024 05:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने मुख्य अभियंता विद्युत विभाग वितरण खंड (ग्रामीण) से मिलकर उन्हें बिजली संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। जिस पर मुख्य अभियंता ने पंद्रह दिनों में समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सपा विधायक अतुल प्रधान ने मुख्य अभियंता से बताया कि विधानसभा के ग्रामों व कस्बों में बिजली की लगातार कटौती, सही समय पर बिजली न आना बड़ी समस्या बनी हुई है। एबीसी केबल लगातार जल कर खराब हो रहे हैं। आबादी बढ़ने से घरों के ऊपर से गुजरने वाली एचटी लाइन से वहां हर समय खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मरों पर लोड ज्यादा होने के कारण वो खराब हो रहे है। कई जगहों पर विद्युत खंबे न होने के कारण वहां बिजली का कोई भी कनेक्शन नहीं है। विद्युत पॉल भी जर्जर हालत में है। बहुत से गांवों व कस्बों में एचटी लाइन बहुत नीचे लटकी रहती है। बहुत से स्थानों पर जर्जर तार है जिनके कभी भी टूट गिरने से हादसे की आशंका रहती है।
इस दौरान अली शाह, महराज, ब्रहमोहन, हरिओम प्रधान, अंकित पाल प्रधान, गजेंद्र प्रधान, गुल विंदर प्रधान, कुलदीप प्रधान, शकील चेयरमैन, आफताब अंसारी, योगेंद्र प्रधान, अभयराम सैनी पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
मेरठ। बुधवार दोपहर एक बजे से तीन बजे तक एल ब्लाॅक, के ब्लाॅक, जाकिर कॉलोनी, कांच का पुल, एच ब्लाक, जमनानगर और प्रवेश विहार इलाकों में बिजली सुदृढ़ीकरण का काम होगा। अधिशासी अभियंता विपिन कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। काजीपुर उपकेंद्र के मेरठ फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तार और खंभे बदलने का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें