फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी सेतु का लोकार्पण और नामकरण आज

Tue, 15 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु का विधिवत लोकार्पण और नामकरण समारोह मंगलवार को होगा। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने इस साल दो जनवरी को अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर इस सेतु का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


मेरठ की जनता के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने लोक निर्माण विभाग मंत्री से मेवला रेलवे क्रॉसिंग पर बने सेतु का नामकरण स्व. अतुल माहेश्वरी जी के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा था। इसे स्वीकार करते हुए लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल यादव ने दो जनवरी को लखनऊ में इसकी घोषणा करते हुए स्वयं इस सेतु के नामकरण शिलापट का लोकार्पण करने की बात कही थी।

मंगलवार को इस घोषणा को पूरा करने के लिए शिवपाल यादव अतुल माहेश्वरी सेतु का विधिवत लोकार्पण और नामकरण करेंगे। इस अवसर पर सुबह 10 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में शिवपाल यादव के साथ कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें