फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, 1045 अभ्यर्थियों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

Fri, 16 Nov 2018 09:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 का आयोजन रविवार (18 नवंबर) को मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में कराया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 1045 अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। परीक्षा पूर्वाह्न ठीक 11 बजे शुरू होगी, जो डेढ़ घंटा यानी 12:30 बजे तक चलेगी।  

विज्ञापन


परीक्षार्थी केंद्र के भीतर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जा सकेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पिछले कई वर्षों से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। पिछले वर्षों में कई मेधावी छात्र-छात्राओं ने यह छात्रवृत्ति हासिल की है। 
 
इस वर्ष जनपद के 1045 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा में कक्षा नौ और दस के लिए अलग और 11 और 12 के लिए अलग प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए तमाम तैयारियां की गई हैं। परीक्षा कक्षों में निरीक्षकों के साथ ही सचल दस्ता भी नजर रखेगा। परीक्षा की प्रक्रिया पर सीसीटीवी की नजर रहेगी और केंद्र के गेट पर सुरक्षा का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें